वीडियोः हत्या के आरोपी को बालकनी से फेंका नीचे, इलाके में तनाव, केस दर्ज
नालंदाः बिहार के नालंदा ने शुक्रवार को एक हत्या के बाद इलाके में खौंफ का माहौल है। हत्या के आरोपी शख्स पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। आज पूरे इलाके में हिंसा देखने को मिली। कुछ लोगों ने एक शख्स को छत्त से फेंक दिया। इस पूरे मामले में पुलिस अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद भी इलाके में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। आज भी इलाके में कई लोगों ने फायरिंग की।

इलाके के गुस्साए लोगों ने तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर लोगों ने पथराव किया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये पूरा मामला बिहार के नालंदा जिले के थाना क्षेत्र महलपर का है। इस घटना की शुरुआत मामूली सी बात को लेकर हुई थी। एक युवक मोबाइल की दुकान में रिचार्ज करवाने गया था। किसी बात को लेकर युवक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
इसी बीच युवक ने तमंचा निकालकर दुकानदार को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद मौके पर ही दुकानदार की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। आक्रोशित लोग आगजनी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की चार गड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों का गुस्सा इतना फूट पड़ा कि जहां आरोपी छिपा बैठा था उस घर में भी आग लगा दिया।
पत्थरबाजी और आगजनी को रोकने के लिए और भी पुलिस की टीम बुलाई गई। पुलिस द्वारा जब आरोपी को घर के अन्दर से निकाला गया तो लोगों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार ने हेमरेज पर लगाया बैन्डेड












Click it and Unblock the Notifications