न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार ने हेमरेज पर लगाया बैन्डेड

नई दिल्ली। केन्‍द्र की मोदी सरकार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले खरीफ की का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार के इस कदम को देश के किसानों के लिए मामूली ठहराते हुए कहा कि यह हेमरेज पर बैन्डेड लगाने जैसा है।

rahul

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि, ग्रैंड एमएसपी के तहत देश के 1.2 करोड़ किसानों के लिए बस 15000 करोड़ रुपये का बजट हेमरेज पर बैन्डेड लगाने जैसा है। राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के किसानों का लोन माफ करने के फैसले से इसकी तुलना की। राहुल ने कहा कि कर्नाटक में हमने छोटे किसानों का 34000 करोड़ से अधिक का लोन माफ किया।

कांग्रेस ही नहीं कई विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्यों में मामूली वृद्धि को लेकर आलोचना की है। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने फसल की कीमत तय करने वाले एमएसपी को किसानों का कानूनी अधिकार का दर्जा देने की मांग की है।

इससे पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, एमएसपी पर सरकार का फैसला किसानों को गुमराह करने वाला है। कांग्रेस ने कहा कि यह मूल्य किसी भी तरह फसल लागत के डेढ़ गुना के बराबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+