बिहार में गुंडा-राज, नवनिर्वाचित महिला मुखिया की गोली मारकर हत्या
पटना (मुकुंद सिंह) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ माने जाने वाला नालंदा जिला मे अपराधियों के हौंसले बुलंद है। अपराधियों ने आज कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दिनदहाड़े नवनिर्वाचित महिला मुखिया को गोलियों से भून डाला । जिससे महिला मुखिया पूनम देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव की है, जहां नवनिर्वाचित महिला मुखिया पूनम देवी अपने पति इंद्रजीत सिंह के साथ किसी काम से शहर गई थी। नालंदा के हरनौत बाजार से अपना काम निपटाकर जब वो घर लौट रही थी कि तभी रास्ते में पहले से घात लगाय करीब 3 अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घात उतार दिया।
मुखिया पूनम देवी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति इंद्रजीत सिंह भी घायल हो गये। घायल अवस्था में इंद्रजीत सिंह को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय हो कि पूनम देवी इस बार हुए पंचायत चुनाव में कोमला पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया बनी थी। चुनाव के दौरान पूनम देवी का कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह से किसी कारणवश विवाद हो गया था। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे कहीं पप्पू सिंह का हाथ तो नहीं है।
वही दिनदहाड़े महिला मुखिया की गोली मारकर हत्या को देखते हुए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
आपको बता दें कि बिहार भोजपुर जिले अपराधियों ने जदयू के पूर्व नेता की गोली मारकर दी । जदयू से जगदीशपुर के पूर्व प्रधान महासचिव मृत्युंजय सिंह जब खत्म कर अपने घर लौट रहे थे रास्ते मे घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी इसके कारणों गंभीर रूप से घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications