VIDEO : 'अगर PM मोदी कोरोना वैक्सीन इजाद नहीं करते... जिंदा हैं तो प्रधानमंत्री की देन, पाकिस्तान...

बिहार के मंत्री ने कहा है कि पीएम मोदी के कारण लोग कोरोना महामारी में मरने से बच गए। वायरल वीडियो में मंत्री महोदय ने कोविड वैक्सीन के आविष्कार का श्रेय भी प्रधानमंत्री को दिया। bihar minister ram surat rai all alive bec

मुजफ्फरपुर (बिहार), 01 जुलाई : जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच कई बार ऐसी बात कहते सुना जाता है जो सोशल मीडिया के इस दौर में वायरल हो जाती है। बिहार के एक मंत्री राम सूरत राय ने कोरोना महामारी से बचाव और टीके को लेकर प्रधानमंत्री का जिक्र कर ऐसी ही बात कही, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंत्री महोदय का दावा है कि कोरोना टीके का आविष्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

ram surat rai all alive because of pm

बिहार के उत्साहित मंत्री जी यहीं नहीं रूके। उन्होंने इससे भी चार कदम आगे बढ़कर कहा, अगर आज सब लोग जिंदा हैं, तो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण। उन्होंने आर्थिक बदहाली पर पाकिस्तान से तुलना करने की सलाह भी दे डाली। मीडिया रिपोर्ट्स में वीडियो कहां की है, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन लोगों का अनुमान है कि वीडियो मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र वाले जिले मुजफ्फरपुर में ही किसी कार्यक्रम का है। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष (IYC) बीवी श्रीनिवास ने वीडियो ट्वीट किया है।

नरेंद्र मोदी कोविड वैक्सीन का इजाद !

वीडियो में मंत्री महोदय ने कहा, दो-तीन साल में कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था गड़बड़ाया है कोरोना के कारण। आप पाकिस्तान के लोगों से बात कर लीजिए। हम लोग टीवी मीडिया के माध्यम से देखते हैं। फिर भी आप भारत में चैन सुकून से है। ...अगर आज जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी का देन है। अगर नरेंद्र मोदी अपने कोविड वैक्सीन का इजाद नहीं करते, आविष्कार नहीं करते, लोगों को फ्री वैक्सीन नहीं लगाते... कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिन्होंने परिजनों को नहीं खोया। मेरे खुद के बहनोई की मौत हुई है।

यहां देखें वीडियो--

सोशल मीडिया यूजर्स ने राम सूरत राय की वीडियो पर रोचक रिएक्शन दिए हैं। अभिषेक नाम के एक यूजर ने कहा, राम सूरत राय पैदा हुए ये भी नरेंद्र मोदी की देन है। ज्योतिर्मय भार्गव नाम के यूजर ने कहा, इनकी बुद्धि ऐसी होने में भी मोदी जी का हाथ है। ट्विटर हैंडल- @shekhar889 पर यूजर ने कमेंट किया, 'पाकिस्तान से तुलना, मोदी ने आविष्कार किया ? MLA हो कर खुद PM को सम्मान से न बोलना कहीं मोदी ही इसे तलब न कर लें.' वीडियो को 67 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

नीतीश सरकार में राजस्व मंत्री

वायरल वीडियो में बिहार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री छोटी सी भीड़ के सामने फूस की छत के नीचे संबोधित करते दिखे। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रामसूरत राय ने कहा, पाकिस्तान और अन्य जगहों पर कोविड द्वारा की गई तबाही को देखें। हम मोदी के टीके और अर्थव्यवस्था के उनके कुशल संचालन से बच गए। वीडियो संभवत : पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर जिले में शूट किया गया था। राय इसी जिले से निर्वाचित भाजपा विधायक हैं।

Ram Surat Rai पहले भी चर्चा में रहे

मंत्री रामसूरत राय हाल के दिनों में कई बार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ आक्रोशित युवाओं और आगजनी करने वालों को "आतंकी" (आतंकवादी) करार दिया था। खबरों में इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) की नाराजगी का भी जिक्र हुआ था। नीतीश की पार्टी ने अग्निपथ आंदोलन के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया था। पिछले महीने 100 से अधिक अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग पर सीएम के वीटो के खिलाफ भी राम सूरत राय ने आक्रोश प्रकट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+