'हिंदू धर्म के लिए जहर से भरा हुआ है INDIA गठबंधन', चंद्रशेखर के रामचरितमानस वाले बयान पर मचा सियासी बवाल
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर के रामचरितमानस पोटैशियम साइनाइड वाली टिप्पणी को लेकर INDIA गठबंधन सियासी भूमि पर घिरती नजर आ रही है। बीजेपी नेता संबित पात्रा और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने जमकर निशाना साधा है।
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड वाली टिप्पणी पर सियासी भूचाल मच गया है। एलजेपी (रामविलास) और बीजेपी ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बर्खास्तगी की मांग की है। उनका कहना है कि भाईचारे को खत्म करके विभाजन को बढ़ावा देने वाले मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। जिससे आने वाले शिक्षा मंत्री को सबक मिले।
यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद का कहना है कि INDIA गठबंधन और उसके नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं...आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। ये...सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या बोले संबित पात्रा और पासवान?

'हिंदू धर्म के लिए जहर से भरे हुए हैं INDIA गठबंधन'
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी लोग हिंदू धर्म के लिए जहर से भरे हुए हैं और यह उनके सभी बयानों में झलकता है। उनका कहना है कि रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है। इसमें करोड़ों लोगों की श्रद्धा निहित है... जो लोग 'राम' को जहर कहने का दुस्साहस करते हैं, वे इस देश की मूल आस्था पर सवाल उठा रहे हैं और इसे चोट पहुंचा रहे हैं। जनता उनका बहिष्कार करेगी।
#WATCH | On Bihar Education Minister Chandra Shekhar's "Ramcharitmanas Potassium Cyanide" remark, BJP leader Sambit Patra says, "...All the people of INDI Alliance are full of venom for Hinduism and it is reflected in all of their statements...He says that Ramcharitmanas is… pic.twitter.com/hzx1q2GbFc
— ANI (@ANI) September 15, 2023
चिराग पासवान बोले- तत्काल प्रभाव से बर्खास्त हों चंद्रशेखर
रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड होने के बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का कहना है कि वह उस राज्य के शिक्षा मंत्री हैं, जहां सालों-साल तक सिलेबस पूरा नहीं होता है। जहां प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है। जहां छात्रों के लिए बुनियादी ढांचा और बेंच नहीं है। ये विवादित बयान देकर कोई भी यह पहचान सकता है कि इससे समाज में विभाजन को बढ़ावा मिलेगा।
#WATCH | Patna, Bihar: On the Bihar Education Minister Chandra Shekhar's statement that Ramcharitmanas contains potassium cyanide, LJP (Ram Vilas) chief Chirag Paswan says, "...He is the education minister of that state where for years the courses are not over. Where the… pic.twitter.com/ZvzQEBod97
— ANI (@ANI) September 15, 2023
पासवान ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या शिक्षा मंत्री ने एक बार भी यह जानने की कोशिश की कि कोटा में बिहार के बच्चे ही क्यों आत्महत्या कर रहे हैं? क्या उनके परिवार वालों से मिलना जरूरी समझा। सिर्फ विवादित बयान देने के अलावा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का और कोई काम नहीं है। हमारी मांग है कि ऐसे शिक्षा मंत्री तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए, जो समाज में बंटवारे, विभाजन की बात करते हों, जो बच्चों में भाईचारे को खत्म करने की बात करते हों।












Click it and Unblock the Notifications