बिहार: घर की छत पर स्कोर्पियो, आनंद महिंद्रा बोले -आपको मेरा सलाम

नई दिल्ली। घरों के ऊपर पानी की टंकी के कई तरह का डिजाइन लोग बनवाते हैं। बिहार के भागलपुर में एक शख्स ने छत पर पानी की टंकी को बिल्कुल स्कोर्पियो कार जैसा आकार दिया है। स्कोर्पियो से इस शख्स के इस लगाव से कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हुए हैं। आनंद महिंद्रा ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है।

घर की छत पर कार जैसी टंकी

घर की छत पर कार जैसी टंकी

ट्विटर पर एक शख्स ने तस्वीर शेयर की। जिसमें घर की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी दिखने वाली पानी की टंकी बनवाई गई थी। इसमें आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए कहा गया कि बिहार में आपके बहुत चाहने वाले हैं। भागलपुर इस शख्स ने अपनी पहली कार महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी दिखने वाली पानी की टंकी बनवाई है, इसके लिए दो लााख से ज्यादा रुपए खर्च किए गए हैं क्योंकि उसे अपनी पहली कार से खास लगाव है।

आनंद महिंद्रा ने कहा, आपको मेरा सलाम

आनंद महिंद्रा ने कहा, आपको मेरा सलाम

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से स्कॉर्पियो जैसी टंकी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, स्कॉर्पियो घर की छत पर चमक रही है। अपनी पहली गाड़ी के लिए आपके इस प्यार को हम सलाम करते हैं। घर और कार के मालिक के लिए मेरी ओर से बहुत प्यार और सम्मान। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर और भी कई लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं आनंद महिंद्रा

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं आनंद महिंद्रा

ये कोई पहला मौका नहीं है जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर कोई प्रतिक्रिया दी हो। देश के बड़े कारोबारी और पद्म पुरस्कार से सम्मानित आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर कई तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार को हंसी मजाक के वीडियो शेयर करते हैं तो बहुत बार गंभीर मसलों पर भी वो खुलकर अपनी राय जाहिर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+