फेसबुक पर लड़की को फंसाकर करने जा रहा था चौथी शादी, पत्‍नी ने जमकर की धुनाई

पटना। बिहार के अररिया में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्‍त अचानक अफरातफरी मच गया जब एक युवक वहां शादी करने पहुंचा। वहां पहले से पहुंची एक महिला ने युवक की पिटाई कर दी। जब लोगो का भीड़ जमा हुआ और लोगो ने माजरा जाना तो अचंभित रह गए। पीटने वाली महिला युवक की पहली पत्‍नी थी। जानकारी के मुताबिक बेतिया की रहने वाली पीड़ित महिला को खबर मिली कि उसका पति अररिया कोर्ट पहुंचकर शादी रचा रहा है।

फेसबुक पर लड़की को फंसाकर करने जा रहा था चौथी शादी, पत्‍नी ने जमकर की धुनाई

तो बेतिया से लड़की और उसका पूरा परिवार अररिया सिविल कोर्ट पहुंच गया। जैसे ही लड़का और उसके पहली पत्नी का आमना सामना हुआ बवाल मच गया। लड़की ने लड़के को पीटना शुरू कर दिया और लड़के को ले जाने लगी। कोर्ट परिसर में मौजूद भीड़ को जब इसकी जानकारी हुई की लड़का अपनी पहली पत्नी सहित अन्य पत्नी को छोड़ चौथी शादी रचा रहा है तो भीड़ आक्रोशित हो गयी और आरोपी लड़के की जमकर पिटाई कर दी। गाड़ी में तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया।

मौके पर अररिया नगर थाना पुलिस पहुंच गयी और दोनों को नगर थाना पुलिस ले गयी है और पूरी घटना की जानकारी लिया। वही भीड़ में खड़े कुछ लोगो ने कुर्साकांटा पुलिस पर भी इस मामले में लड़के से रुपये लेकर उसका सहयोग कर रही है। बताया जाता है कि लड़का व्हाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से भोलीभाली लड़की को अपना शिकार बना शादी रचता था और कुछ दिन बात फिर नए की तलाश में जुड़ जाता था। इस बार अररिया जिला अंतर्गत पलासी में किसी लड़की से शादी रचाने की बात कही जा रही है जिसका भंडाफोड़ पहली पत्नी ने जानकारी मिलते ही कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+