छपरा शराबकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, गई थी 80 से ज्यादा लोगों की जान
छपरा में जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इस केस के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के छपरा में हुए शराबकांड के मास्टरमाइंड राम बाबू को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा था। उससे जुड़े कुछ इनपुट बिहार पुलिस ने दिए थे, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई। इससे पहले इस घटना में एक होम्योपैथी कंपाउंडर की गिरफ्तारी हुई थी, उसको भी बिहार पुलिस इस कांड का मास्टरमाइंड मान रही थी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी राम बाबू दिल्ली में छिपा हुआ था। वो अभी 35 साल का है और उसने ही केमिकल के जरिए शराब को तैयार किया था। जिसे पीने के बाद छपरा में लोगों की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में 80 से ज्यादा लोगों की जान गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। जल्द ही वहां से एक टीम राजधानी पहुंचेगी।
सीएम ने कही ये बात
वहीं मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार पैनी नजर रख रही है। घटना के ठीक बाद से हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकांश लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। मैंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
एसआईटी कर रही है जांच
आपको बता दें कि छपरा में जहरीली शराबकांड के बाद बिहार की राजनीति में जमकर हंगामा हुआ था। साथ ही नीतीश कुमार की शराबबंदी पर भी सवाल उठे थे। इस कांड में 80 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे। जिनका काफी दिनों तक इलाज चला। बिहार सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। साथ ही कई पुलिस अधिकारी भी नपे थे। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
कई जगहों पर तोड़ी गई थीं भट्टियां
इस शराबकांड के बाद बिहार पुलिस ने राज्य और यूपी में कई जगहों पर छापेमारी की थी। जिसके तहत कई जगहों पर अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया। साथ ही केमिकल लाने-ले जाने वाले वाहन पकड़े गए थे। उम्मीद जताई जा रही कि मास्टरमाइंड राम बाबू से पूछताछ में इस केस से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आएंगे।
Recommended Video
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
Bihar Board Result 2026: 25 मार्च तक आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, कहां मिलेगा इंटर-मैट्रिक का मार्कशीट? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications