लू का कहर: गया में निर्माण कार्य पर रोक, दिन में नहीं कर सकेंगे सभा
पटना। बिहार में भारी गर्मी और लू को देखते हुए 22 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, वहीं 30 जून तक सिर्फ सुबह की पाली में ही स्कूल खुलेंगे। तेज गर्मी के चलते सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। वहीं लू से लगातार हो रही मौतों के बीच गया जिला मजिस्ट्रेट ने खुले में किसी भी तरह के निर्माण कार्य और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम गया ने धारा 144 के तहत जारी किए गए ऑर्डर में सरकारी-गैरसरकरी निर्माण कार्य, मनरेगा के तहत मजदूरी और खुले में दिन के 11 बजे से चार बजे तक किसी भी सभा या सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। लू से हो रही मौतों को देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि बिहार में गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लू लगने से बिहार में 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। गया और आसपास लू से 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं औरंगाबाद में भी लू लगने के कारण 25 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों 4 लाख रुपये का सहयोग देने का ऐलान किया है। इसके अलावा भी कई जिलों से लू के कारण मौतों की खबर हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में गर्मी रिकॉर्डतोड़ रही है, जिससे आम जीवन बुरी तरह से प्रभावित है।
बिहार की राजधानी पटना में गर्मी ने 53 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को लू से 101 लोगों की जान चली गई। इसके पहले शनिवार को गया और आसपास के इलाकों में 60 से अधिक लोग मरे थे। सबसे खराब हालत औरंगाबाद की है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में तीन सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिनमें दर्जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications