मिलिए डंडे वाली नर्स से, जिसने दो युवकों की कमरा बंद करके की जमकर पिटाई, देखें Viral Video
बिहार के सरकारी हॉस्पिटल में दो युवकों की नर्स ने कमरा बंद करके डंडे से की खूब पिटाई, जानें वजह, देखें वीडियो
Nurse Beats Boys with Stick: हर हाथ में मोबाइल आ जाने से बड़ी से छोटी तक घटनाएं कैमरे में कैद होकर चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर पहुंच जाती है। इतना ही नहीं कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। ऐसे में इंसान की छोटी हो या बड़ी गलती कैमरे में कैद होकर लोगों के मोबाइल में पहुंच जाती है। ऐसा ही बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डंडे वाली नर्स दो युवकों की जमकर पिटाई करती नजर आ रही है।

युवकों की नर्स ने कमरा बंद करके डंडे से की खूब पिटाई
ये वीडियो बिहार के छपरा में स्थित सरकारी अस्पताल का होने का दावा किया जा रहा है। जहां का अस्पताल आए दो युवकों को कमरे में बंद करके एक नर्स उनकी डंडे से जमकर पिटाई कर रही है।

लड़के गिड़गिड़ाते रहे लेकिन नर्स को नहीं आई दया
पहले एक लड़के को नर्स पीटती है और उसके बाद दूसरे लड़के को डंडे ही डंडे मारती है वहीं दूसरी नर्स भी बीच-बीच में उसका साथ देती नजर आ रही है। नर्स के डंडे से तेज-तेज मार खाने वाले ये दोनों लड़के गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन नर्स बिना रुके उसे और जोर से पीटती है।

जानें लड़कों की किस बात पर नाराज हुई ये डंडे वाली नर्स मैडम
दसअसल, छपरा के सरकारी अस्पताल में आए युवक मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आए थे और इस बीच दोनों युवकों ने अस्पताल की कुव्यवस्था का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बात की सूचना जैसे ही स्टाफ को चली तो उन दोनों को अस्पताल के एक रूम में नर्सों ने बंद कर दिया और उनकी डंडे से पिटाई कर अधमरा कर दिया।

इस शख्स ने शेयर किया है ये वीडियो
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उस कमरे में मौजूद अन्य स्टाफ नर्स को उन युवकों की डंडे से और पिटाई करने के लिए उकसा भी रहे है। ये वीडियो ट्विटर पर @akshay019 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

नर्स मारते हुए बोल रही ये बात
16 अक्टूबर को शेयर किए गए बिहार छपरा के इस वीडियो में नर्स ये कहती सुनाई दे रही है कि मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने आए लड़के वीडियो बना रहे थे, इसलिए उन्हें मार पड़ रही है। नर्स बोल रही है और करोंगे फोटो। वहीं लड़के दया की भीख मांग रहे है लेकिन नर्स का दिल नही पसीजा वो उन लड़कों को मारती ही गई। वहीं उनका मोबाइल लेकर वीडियो और फोटो डिलीट करती भी नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications