बिहार में कोहरे का कहर: ट्रक और ऑटो की भयंकर टक्कर, 4 की मौत

हाजीपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि हाजीपुर-लालगंज मार्ग पर ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में दो की उम्र 12 वर्ष से कम है। उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीन लोगों को पटना स्थानांतरित कर दिया है। दुर्घटना का मुख्य कारण कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक का चालक फरार बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications