बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन
पटना। एक दुखद खबर बिहार के लिए है, यहां के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा ( 82) का निधन हो गया, उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार देर रात अंतिम सांस ली। झा लंबे समय से किडनी के रोग से ग्रसित थे, दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और इसी इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।आपको बता दें कि राजद प्रमुख लालू यादव के बेहद करीबी और बिहार के कद्दावर नेता कहे जाने वाले रघुनाथ झा, शिवहर के अम्बाकला निवासी के थे।

एक नजर झा के जीवन पर...
- झा लगातार छह बार शिवहर से विधायक और दो बार गोपालगंज ओर बेतिया से सांसद चुने गए ।
- वो बिहार सरकार में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के मंत्री भी रहे।
- वे केन्द्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भारी उद्योग राज्य मंत्री भी रहे।
- रघुनाथ झा जनता दल के गठन के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष भी थे।
- वो सजपा ओर समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।
- वो जनता विधानमंडल दल के नेता और जनता दल और समता पार्टी दल के मुख्य सचेतक भी रहे।
- उन्होंने 1990 में मुख्यमंत्री पद का चुनाव भी लड़ा था।
- और लालू को सीएम बनाने में अहम रोल निभाया था।
- झा अपने पिछे एक पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
- उनके निधन की खबर सुनते ही उसके समर्थकों ने शोक की लहर दौड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications