Bihar News: मत्स्य निदेशालय अंतर्गत राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

बिहार मत्स्य पालन विभाग ने मछली उत्पादन और निर्यात पहलों को बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। मंत्री रेणु देवी ने परियोजनाओं के समय पर पूरा होने और मत्स्य पालन प्रथाओं में नवाचार पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, श्रीमती रेणु देवी ने की, जबकि संचालन अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी द्वारा किया गया। बैठक में निदेशक मत्स्य, श्री अभिषेक रंजन उपस्थित रहे।

Bihar Fisheries Department Reviews Export Strategies

बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि अब बिहार को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए निर्यात की दिशा में भी कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी एक विशेष कमिटी का गठन करें जो एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट की स्थापना हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करे, ताकि मछली का अन्य देशों में निर्यात किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरप्लस प्रोडक्शन से ही राज्य मछली के निर्यात में योगदान दे सकता है।

समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों को इनोवेशन प्रैक्टिस को बढ़ावा देने तथा जिलों में मौजूद मत्स्य अवसंरचना के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। मधुबनी जिले में चौर क्षेत्र के क्लस्टर मॉडल के तहत हो रहे विकास को एक सकारात्मक उदाहरण बताते हुए उन्होंने इसे अन्य जिलों में भी लागू करने की बात कही।

मछुआरों और निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान

माननीय मंत्री, श्रीमती रेणु देवी ने अधिकारियों को निदेश दिया कि मछुआरों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बारिश प्रारंभ होने से पहले सभी निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करा लिया जाए आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे समर्पण और तत्परता के साथ कार्य करें ताकि बिहार को मत्स्य क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

प्रदर्शन और योजना क्रियान्वयन का मूल्यांकन

राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, समस्तीपुर एवं अररिया जिलों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इन जिलों द्वारा निर्माण कार्यों की समयबद्ध पूर्णता, लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुँच और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया।

आत्म निर्भर बिहार और राष्ट्रीय रैंकिंग

समीक्षा के दौरान राज्य योजनाओं, आत्म निर्भर बिहार (सात निश्चय 2) एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गई। बिहार देश में मछली उत्पादन में चौथे स्थान पर है। निर्देश दिया गया है कि अपने रैकिंग को और बेहतर बनाने के लिए तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है।

इस बैठक में सभी जिलों के जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+