बिहार में वर्चस्व को लेकर चली गोली, 2 की मौत

सोनपुर के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि छित्तरचक दियारा में बालू ठेकेदारों से अवैध रकम वसूली को लेकर मंटु गोप और झुलन राय गिरोह के लोगों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज राय और रंजीत राय उर्फ बुलेट के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गिरोह के लोग इसके पहले भी वर्चस्व को लेकर भिड़ते रहे हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा के सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस को मारे गए दोनों व्यक्तियों की कई मामलों में तलाश थी। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications