बिहार के आंकड़े देश की असली तस्वीर की झलक, राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर फिर दिया जोर
Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सत्ता में वापस आने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जाति जनगणना कराने के अपनी पार्टी के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि इकोनोमी मैपिंग के साथ इस कदम के आधार पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को उखाड़ दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का नारा है 'गिनो', क्योंकि यही न्याय की दिशा में पहला कदम होगा। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में किए गए जाति सर्वेक्षण से पता चला है कि 88 प्रतिशत गरीब आबादी दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों से आती है।

50 प्रतिशत की आरक्षण सीमा को उखाड़ फेंकेंगे
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के आंकड़े देश की असली तस्वीर की एक छोटी सी झलक है। हमें अंदाजा भी नहीं है कि देश की गरीब आबादी किस हालत में रह रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए हम दो ऐतिहासिक कदम जाति जनगणना और इकोनॉमी मैपिंग उठाने जा रहे हैं। जिसके आधार पर हम 50 प्रतिशत की आरक्षण सीमा को उखाड़ फेंकेंगे।
गरीबों के लिए सही नीतियां और योजनाएं बनाने में मिलेगी मदद
राहुल गांधी ने कहा कि यह कदम देश का "एक्स-रे" करेगा। सभी को सही आरक्षण, अधिकार और हिस्सेदारी प्रदान करेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे न केवल गरीबों के लिए सही नीतियां और योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें पढ़ाई, कमाई और दवाई की लड़ाई से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची
बता दें कि लोकसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होगा। कांग्रेस ने इसके लिए तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। बीजेपी की तरह कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें- सुरेश पचौरी के BJP में शामिल होने पर CM यादव बोले- जहां-जहां पड़े राहुल गांधी के पांव वहां कांग्रेस हो गई साफ












Click it and Unblock the Notifications