Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुरेश पचौरी के BJP में शामिल होने पर CM यादव बोले- जहां-जहां पड़े राहुल गांधी के पांव वहां कांग्रेस हो गई साफ

Bhopal CM News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि एक बार फिर साबित हो गया कि जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े वहां-वहां कांग्रेस साफ हो गई। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पचौरी जी का पार्टी में शामिल होना कोई मामूली घटना नहीं है।

कांग्रेस नेतृत्व वरिष्ठ नेताओं को नजर अंदाज कर रहा यह इस बात का प्रमाण है। हमारा राहुल गांधी से आग्रह है कि प्रदेश में दो-तीन यात्राओं को चुनाव से पहले और निकाल लो, ताकि कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाए।

CM Mohan Yadav targets Rahul Gandhi after Suresh Pachauri joins BJP

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के उस सपने को साकार कर रहे हैं जहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। पचौरी जी सहित अन्य नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार और बढ़ गया है। भाजपा में सभी को सम्मान मिलेगा और हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में प्रंचड जीत हासिल कर सभी 29 सीटें जीतेंगे।

कांग्रेस का आज बड़े दुर्भाग्य का दिन, संत जैसे नेता भाजपा में हुए शामिल - विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए दुर्भाग्य का दिन है कि कांग्रेस में संत नेता कहे जाने वाले श्री सुरेश पचौरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। श्री पचौरी ने हमेशा राजनीति को सुचिता के आधार पर किया। दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया, केंद्रीय मंत्री रहे, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई बड़े पदों पर काम किया ,लेकिन ईमानदारी और पूरी शिद्दत के साथ अपनी पार्टी का काम करते रहे। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा परिवार रोज बढ़ रहा है। श्री पचौरी जी और अन्य नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद हमारी ताकत में और इजाफा होगा और हम सब मिलकर काम करेंगे।

हमारी विचारधारा अलग थी, लेकिन पचौरी की शालीनता का कायल रहा - शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सुरेश पचौरी जी को काफी सालों से जानता हूं। हमारी विचारधारा अलग थी, लेकिन मैं हमेशा उनकी शालीनता और सुचिता का कायल रहा हूं। श्री पचौरी ने देर से सही,लेकिन अब पार्टी की सदस्यता ले ली है,उनके लिए कांग्रेस सही जगह नहीं थी। अब पार्टी में उनके आने के बाद राजनीति में उनके अनुभव हमारे काम आएंगे।

कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हो गए - सुरेश पचौरी

BJP में शामिल होने के बाद सुरेश पचौरी ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण कांग्रेस ने जब ठुकराकर अनादर किया, उससे मुझे आघात पहुंचा और मैं आज भाजपा में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मंदिर का निर्माण कराया इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। मैं भगवान राम का अनादर करने वालों के साथ नहीं चल सकता था क्योंकि मैं सनातनी हूं।

पचौरी ने कांग्रेस के नेताओं का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि उधर राख पर न शोले हैं न अंगारे..कुछ तो बात होगी हम बेबफा हो गए। पचौरी ने कहा कि कांग्रेस में नारा दिया गया था कि जात पर न पात पर मोहर लगेगी हाथ पर,लेकिन अब जातिगत जनगणना की बात की जा रही है। इससे जातीय संघर्ष बढ़ रहा है। पूर्व सांसद श्री गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ हमेशा छल करने का काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+