बिहार : साधू यादव के साले की दबंगई, किसान की गोली मारकर की हत्या
पटना(मुकंद सिंह)। इस समय पूरे बिहार की कानून व्यवस्था तहस-नहस हो गई है, अभी बिहार पत्रकार की हत्या और आदित्य मर्डर केस की आग में जल ही रहा था कि इस बीच बीती रात गोपालगंज में 50 वर्षीय किसान हवलदार मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस हत्याकांड में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद साधु यादव के साले घनश्याम यादव पर गोली मारने का आरोप है।
घटना के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है, हत्या तब हुई जब रात में हवलदार अपने परिवार संग घर में सो रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने साधु यादव के साले घनश्याम यादव को नामजद आरोपी बनाया है।
इस बारे में बात करते हुए थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि आज से डेढ साल पूर्व हवलदार मियां और घनश्याम यादव के साथ विवाद हुआ था जिसमें घनश्याम यादव ने हवलदार मियां की झोपड़ी जला दी थी। इस मामले में फैसला जल्द ही आने वाला है लेकिन फैसला आने से पहले ही किसान की हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications