JDU के कैंडिडेट की लिस्ट जारी, जानिए Ex DGP गुप्तेश्वर पांडे का क्या हुआ?
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब जेडीयू की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका नाम गायब मिला। पुलिस सेवा से समय से पहले रिटायरमेंट लेकर राजनीति की पारी खेलने के लिए उतरे गुप्तेश्वर पांडेय की नीतीश कुमार की पार्टी से टिकट नहीं मिला है। गुप्तेश्वर पांडेय सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के चलते लाइमलाइट में आए थे। संयोग की बात देखिए आज ही जेडीयू ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें गुप्तेश्वर पांडेय का नाम गायब था, वहीं दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आ गई हैं।
Recommended Video

जदयू ने 115 सीटों के लिए लिस्ट जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 115 सीटों के लिए लिस्ट जारी कर दिया है। इस सूची में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नदारद है। पांडेय के नाम नदारद होने से अटकलें तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सुर्खियों में थे। गुप्तेश्वर पांडेय सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अपने बयानों के कारण सुर्खियों में आए थे। ताम झाम के साथ उन्होंने नीतीश के कुमार के समझ सदस्यता ग्रहण की थी। वे बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे।

गुप्तेश्वर की बीजेपी का सहारा
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय दरअसल बक्सर से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ये क्षेत्र एनडीए में सीट बंटवारे के दौरान भाजपा के खाते में चली गई है। हालांकि अभी बीजेपी ने इस सीट पर किसी का भी नाम फाइनल नहीं किया है। मंगलवार रात भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी लेकिन बक्सर जिले की दो सीटों- बक्सर और ब्रह्मपुर को छोड़ दिया गया था। वहीं ब्रह्मपुर वीआईपी पार्टी के खाते में चली गई है।

लोकसभा उपचुनाव में मिल सकता है टिकट
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, क्या गुप्तेश्वर पांडेय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं? हालांकि मीडिया में जो खबरें चल रही है उनकी मानें तो बीजेपी भी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट देन से हिचक रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय वाल्मिकीनगर लोकसभा उपचुनाव में जेडीयू के कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए 2009 में भी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस लिया था। उस समय बक्सर से चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से टिकट की मांग की थी। लेकिन खेल बिगड़ गया था। 9 महीने बाद वह फिर से पुलिस की सेवा में लौट आए थे।

सुशांत मामले में आए थे लाइमलाइट में
सुशांत मामले में पटना में अभिनेता के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती पर किए गए एफआईआर के बाद बिहार पुलिस की कार्रवाई का श्रेय गुप्तेश्वर पांडेय ने खुद लिया था। बिहार पुलिस बल के प्रमुख रहते हुए पांडेय ने राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। इसके बाद उन्हें रिया चक्रवर्ती को लेकर विवादस्पद बयान दिया। गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि, रिया की कोई 'औकात' नहीं है कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करें।
Bihar Assembly Elections 2020: जेडीयू ने जारी की सभी 115 प्रत्याशियों की सूची
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications