बिहार चुनाव: पप्पू यादव ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जेएपी) ने ऐलान किया है कि वह प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पटना की सभी 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उधर महागठबंधन में आरजेडी ने भी 160 सीटों पर दावेदारी का ऐलान किया है।

पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कहा कि, बिहार के हालात पर टीवी चैनलों द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जन अधिकार पार्टी बिहार की जनता की पहली पसंद है। इसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी 80% टिकट युवाओं और 30% टिकट महिलाओं को देगी। हम किसी अपराधी को टिकट नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लॉकडाउन के बाद राज्य में जितने भी मजदूर वापस आए हैं उनमें से एक व्यक्ति को भी रोज़गार नहीं मिला और अब दूसरे राज्य के व्यापारी लक्ज़री बस, प्लेन टिकट और छ महीने का वेतन देकर उन्हें वापस बुला रहे हैं। गांधी मैदान में जनता के सामने नीतीश कुमार अपराध, बाढ़, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर श्वेत पत्र जारी करें।
Recommended Video
पप्पू यादव ने कहा कि, हम पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पटना के दोनों सांसद, अधिकतर विधायक, शहरी विकास मंत्री और मेयर बीजेपी के हैं, लेकिन फिर भी पटना देश का सबसे गन्दा शहर है। हम सत्ता में आए तो तीन साल के अन्दर पटना को एशिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे। बता दें कि, 2015 के विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी ने 64 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था। तब जन अधिकार पार्टी, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, समरस समाज पार्टी, समाजवादी जनता दल और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मिलकर तीसरे मोर्चा का गठन किया था। यह गठबंधन सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जन अधिकार पार्टी को 64 सीटें दी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications