Today's Chanakya Exit Poll: बिहार में तेजस्वी की सुनामी, नीतीश कुमार का सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। बिहार में आज अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है। बिहार में 10 नवंबर को वोटों की काउंटिंग होगी। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को 180 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। वहीं बीजेपी और जेडीयू को 55 सीटें जबकि अन्य के खाते में 4 जाती दिख रही हैं। इस पोल के मुताबिक बिहार में तेजस्वी की सुनामी में बीजेपी और जेडीयू का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

Recommended Video

      Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
      bihar election Todays Chanakya exit poll 2020 results

      टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल ने आरजेडी गठबंधन को 44 फीसदी वोट शेयर दिया है। वहीं एनडीए को 34 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। वहीं अन्य और एलजेपी को 22 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य के मुताबिक- अगड़ी जातियां में से 60 प्रतिशत लोग जेडीयू (एनडीए) के साथ और 29 प्रतिशत आरजेडी (महागठबंधन) के साथ जा सकते हैं। यादव 22 प्रतिशत जेडीयू+ और 69 प्रतिशत आरजेडी+ के साथ जाने की संभावना है। जबकि मुस्लिम में 12 प्रतिशत जेडीयू+ के साथ और 80 प्रतिशत आरजेडी+ के साथ जाने की उम्मीद है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आरजेडी के लिए MY समीकरण (मुस्लिम-यादव) ने फायदा पहुंचाते दिख रहे हैं।

      वहीं अनुसूचित जाति में से 39 प्रतिशत जेडीयू+ के साथ जबकि 34 फीसदी आरजेडी वाले महागठबंधन के साथ जाने की संभावना है। वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ी जाति में 40 फीसदी जेडीयू नेतृत्व वाले एनडीए और 33 प्रतिशत आरजेडी+ के साथ जा सकती हैं। बात अगर अन्य पिछड़ा जाति की करें तो 51 प्रतिशत एनडीए के साथ और 30 प्रतिशत महागठबंधन के साथ जाती हुई दिख रही हैं।

      Today's Chanakya के एग्जिट पोल के सर्वे में सवाल किया गया क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में 63 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सरकार बदलना चाहते हैं। 27 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सरकार नहीं बदलना चाहते हैं। वोटिंग पर किस मुद्दे ने असर डाला? इस पर 35 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा माना। 19 फीसदी लोगों की नजर में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा रहा। 34 फीसदी लोगों के लिए अन्य मुद्दे रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+