मोदी की जेब से सवा लाख करोड़ निकालने में आयेंगी छींके
पटना। आज एक बार फिर से बिहार के सीएम की गद्दी पर नीतीश कुमार का बैठना तय हो चुका है। ऐसे में आने वाला वक्त बिहार, नीतीश कुमार और पीएम मोदी के लिए अहम होने वाला है।
पूरे चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने जोर-शोर से ऐलान किया था कि वो बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज दे रहे हैं, जो कि राज्य के बेहतरी और विकास के लिए प्रयोग होगा लेकिन जिस मंच से पीएम मोदी ने यह बात कही थी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा था कि इसलिए मैं जनता से अपील करता हूं कि केन्द्र की तरह राज्य में बीजेपी को वोट दीजिये क्योंकि जब केन्द्र और राज्य में एक सरकार होती है तो राज्य का भला होता है।
लेकिन आज समीकरण बदल चुके हैं, राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, ऐसे में अब पीएम मोदी दिल्ली के खजाने से बिहार को सवा लाख करोड़ दे पायेंगे, यह एक बड़ा सवाल है।
सीएम नीतीश कुमार ने जनता से वादा किया है कि वो बिहार के लिए किसी भी दर पर मत्था टेक सकते हैं और ऐसे में अगर उन्हें पीएम मोदी के सामने अगर हाथ भी फैलाना पड़े तो उन्हें इंकार नहीं होना चाहिए लेकिन कथनी और करनी में फर्क होता है ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के सामने हाथ फैला पायेंगे, यह भी एक यक्ष प्रश्न हैं।
मोदी की जेब से सवा लाख करोड़ निकालने में आयेंगी छींके
वहीं दूसरी ओर साल 2014 में पीएम बनने पर मोदी ने कहा था कि वो देश का विकास चाहते हैं इसलिए वो लोगों और राजनेताओं से अपील करते हैं कि अपने गिले-शिकवे एक तरफ रखकर एक टीम की तरह काम करेंगें और उनकी टीम के प्लेयर्स होंगे राज्यों के मुख्यमंत्री, ऐसे में पीएम मोदी को बिहार का पैकेज देते वक्त इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि नीतीश कुमार भी उनकी बनायी टीम का हिस्सा हैं और अगर ऐसा वो नहीं कर पाये तो बीजेपी और खुद उनको दोनों को साल 2017 और यूपी फतेह का ख्वाब देखना छोड़ना होगा।













Click it and Unblock the Notifications