NDA की जीत पर मार्केंडेय काटजू ने कहा- 'ई बिहार बा ना सुधारी, हरिओम'
नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते दिखाई दे रहे हैं। आज (मंगलवार) विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस बीच अपने बयानों और ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू ने एनडीए की जीत पर ऐसा ट्वीट किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मार्केंडेय काटजू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ई बिहार बा ना सुधारी, हरिओम।'

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद आज मतगणना की जा रही है। भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक इस बार बिहार में फिर से एनडीएस बहुमत हासिल करने जा रही है। रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि अभी नतीजों को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि बतौर चुनाव आयोग अंतिम नतीजा आने में देर रात तक का वक्त लग सकता है। हालांकि रुझानों में बहुमत मिलता देख बीजेपी और जेडीयू खेमें में खुशी लहर है, एनडीए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2020: सुपौल से लगातार 8वीं बार जीते बिहार के उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव
वहीं, एनडीए की जीत होती देख सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू ने तंज कसते हए एक ट्वीट किया जो अब सुर्खियों में आ गया है। काटजू ने ने लिखा, 'ई बिहार बा ना सुधारी, हरिओम।' आपको बता दें कि मार्केंडेय काटजू शुरू से ही एनडीए सरकार के विरोधी रहे हैं, वह अपनी टिप्पणी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बिहार चुनाव मतदान को लेकर अपने ट्वीट में इस बार उन्होंने बिहार की जनता पर निशाना साधा है। इससे पहले भी काटजू बिहार से जुड़े अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों का सामना कर चुके हैं। काटजू ने हाल ही में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वहां हिंसा और प्रदर्शनों की तुलना बिहार से कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications