Bihar Election Result 2020: सुपौल से लगातार 8वीं बार जीते बिहार के उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव
पटना। बिहार चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। लगभग हर सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। हर सीट के नतीजों को लेकर गहमागहमी है। इस बीच सुपौल सीट के नतीजे आ गए हैं। यहां बिजेंद्र यादव ने आसानी से जीत दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि बिजेंद्र सुपौल से 7 बार से विधायक बनते आए हैं। बिजेंद्र को नीतीश के बेहद करीब लोगों में गिना जाता है। वो नीतीश कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री हैं।

बिजेंद्र ने इस बार सुपौल सीट पर अपने प्रतिद्वंदी काग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी को पटखनी दी है। बिजेंद्र प्रसाद को 14487 वोट मिले हैं जो पूरे वोटों का 58.48 प्रतिशत है। आपको बता दें कि सुपौल विधानसभा क्षेत्र यादवों का गढ़ रहा है। बिजेंद्र प्रसाद यादव साल 1990 के बाद से वह कभी नहीं हारे हैं। बिजेंद्र यादव ने बिहार में जेपी आंदोलन से एक समजवादी नेता के तौर अपनी राजनीति शुरू की। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले उन्होंने सात बार सीट जीती है। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता पार्टी से की और फिर वे जद (यू) में स्थानांतरित हो गए. बिहार की राजनीति में वे नामी चेहरा माने जाते हैं।
बिजेंद्र यादव मंत्रीमंडल में अहम पदों पर रह चुके हैं। आबकारी और ऊर्जा सहित कई अहम मंत्रालय उनके पास रह चुका है। इन विभागों में हुए कार्यों को नीतीश सरकार की उपलब्धियों के रूप में देखा जाता है। एक समय में बिजेंद्र यादव को शरद यादव का बेहद करीबी माना जाता था।












Click it and Unblock the Notifications