बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए इन दो सीटों के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए इन दो सीटों के उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के पहले चरण के अपने दो उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बुधवार को भाजपा ने पहले चरण के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें बक्‍सर से परशुराम चतुर्वेदी को और अरबल सीट से दीपक शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

bjp
बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के खाते में 115 सीटें आई हैं। वैसे तो जेडीयू को 122 सीटें मिली थीं लेकिन पार्टी ने अपनी सीटों में से 7 सीट जीतनराम मांझी की पार्टी हम को दे दिया है। बुधवार को जेडीयू ने अपने सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।

टिकट न मिलने पर भाजपा का थामन छोड़ दिग्गज नेता थाम रहे एलजेपी का दामन

वहीं बिहार चुनाव में टिकट से वंचित कद्दावर बीजेपी नेताओं का चिराग पासवान की एलजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक बीजेपी के चार कद्दावर नेता एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने के मकसद से अपनी पार्टी से बगावत कर चुके हैंबिहार बीजेपी के कद्दावर नेता और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने चिराग पासवान की पार्टी की सदस्यता ले ली। पिछले विधानसभा चुनाव में वो पार्टी की ओर से संभावित सीएम पद के उम्मीदवार थे। पूर्व विधायक उषा सिंह ने भी भाजपा का दामन छोड़कर चिराग पासवान की पार्टी का हाथ थाम लिया। बुधवार को ही रामेश्वर चौरसिया और इंदु कश्यप का आया और उन दोनों ने भी टिकट के लिए अपनी पार्टी से मुंह फेर लिया। सूत्रों की मानें तो बड़े नामों में यह संख्या 10 तक भी जा सकती है और यह तब हो रहा है जबकि बागियों को पार्टी नेतृत्व से सख्त पैगाम दिया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+