बिहार: मिथिलांचल के लिए खुशखबरी, आज से पूरी तरह शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट

नई दिल्ली: आमतौर पर चुनाव से पहले जनता को सरकारी सौगात मिलती है, लेकिन बिहार में तीनों चरणों का मतदान खत्म होने के बाद दरभंगा के लोगों को एयरपोर्ट की सौगात मिली। रविवार से दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं शुरू हो गईं। साथ ही वहां पहुंचे पहले विमान को वॉटर कैनन से सैल्यूट दिया गया। मिथिलांचल के लोग लंबे वक्त से इस एयरपोर्ट के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अभी फिलहाल इस एयरपोर्ट से तीन जगहों के लिए सीधी उड़ानें हैं, लेकिन भविष्य में फ्लाइटों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Recommended Video

      Bihar Election 2020: Darbhanga से Delhi,Mumabi और Bengaluru के लिए हवाई सेवा शुरू | वनइंडिया हिंदी
      flight

      दरभंगा एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक स्पाइस जेट के विमान बोइंग 737-800 ने रविवार सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसने दोपहर 11.05 बजे दरभंगा में लैंड किया। जिसको वॉटर कैनन से सैल्यूट भी दिया गया। मौजूदा वक्त में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट फ्लाइट है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो फ्लाइट की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अब तक बिहार की राजधानी पटना और गया में ही एयरपोर्ट था। ऐसे में मिथिलांचल के लोगों को पटना या गया आकर फिर रोड से यात्रा करनी पड़ती थी। दरभंगा के साथ ही मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और शिवहर के लोगों को भी इस एयरपोर्ट से फायदा होगा।

      वहीं एयरपोर्ट की शुरूआत के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरु और मुम्बई हेतु हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए PM को बधाई, जो उन्होंने कहा था वो करके दिखला दिया। वहीं बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने भी एयरपोर्ट की शुरूआत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए आज वह शुभ दिन आ गया, जब मिथिला से देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान का बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट को साकार करने के प्रयास में साथ दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+