बिहार में सोनिया और राहुल कांग्रेस आमने-सामने

पटना। बिहार में कांग्रेस के दो फाड़ हो गए हैं। एक कांग्रेस सोनिया के हक में खुलकर बोल रही है तो दूसरी राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चलना चाह रही है। राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में पुराने कांग्रेसी नेता भले ही अपना रुख खुलकर स्पष्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन इंदिरा गांधी जयंती पर बिहार कांग्रेस के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन कर इसका संकेत दे दिया। दरअसल, बिहार कांग्रेस के नेताओं की ओर से जयंती के दिन शक्ति प्रदर्शन की इस गतिविधि को राहुल गांधी कैंप को अपनी ताकत का अहसास कराना माना जा रहा है।

rahul-sonia

इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर पटना में पटना के मिलर हाई स्कूल में कांग्रेस के नेताओं ने सोनिया गांधी को ही अपना नेता करार दिया। वहीं राहुल गांधी के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह कम ही देखा गया। पूर्व विधानसभा स्पीकर सदानंद सिंह ने साफ कर दिया कि सोनिया गांधी ही हमारी सर्वोच्च और सर्वमान्य नेता हैं। विधानसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को महज एक युवा नेता बताया। राहुल गांधी के खिलाफ जाने वाले नेताओं ने इंदिरा गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से हटकर अलग से मैदान पर एक सभा की।

इधर राहुल जय जय कार

तमाम खबरों के मुताबिक राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने विधानसभा स्पीकर के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी वो नेता हैं जिनके नेतृत्व में पिछले तीन दशकों में कांग्रेस अर्श से फर्श पर आ गई है। यह लोग युवाओं के लिए अभी भी जगह छोड़ने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+