CM Nitish Kumar का यूपी और पश्चिम बंगाल दौरा, अखिलेश और मुख्यमंत्री ममता से मुलाकात, जानिए मकसद
नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के दौरे पर अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। तीनों नेताओं की मुलाकात का एजेंडा सामने नहीं है, लेकिन इसे विपक्षी एकता की कवायद ही माना जा रहा है। पढ़िए अपडेट

CM Nitish Kumar भले ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इन्होंने भाजपा की विपक्षी पार्टियों के साथ लगातार संपर्क साध रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश अलग-अलग दलों को एक मंच पर लाने की कवायद में जुटे हैं।
इसी कड़ी में वे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। नीतीश इससे पहले दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मिल चुके हैं।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश 25 अप्रैल को कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के सचिवालय नाबन्ना में मिलेंगे। दोनों की मुलाकात दोपहर दो बजे संभावित है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। नीतीश यूपी के पूर्व सीएम से 24 अप्रैल को ही मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे नीतीश, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी के साथ पहुंचे थे। तेजस्वी बिहार में डिप्टी सीएम की पोस्ट पर हैं।
दिल्ली में हुई इस बहुचर्चित मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे थे। सभी नेताओं ने विपक्षी एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा था कि बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव मिलकर लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications