VIDEO: देर रात बाढ़ के जायजा लेने पहुंचे नीतीश मीडिया पर भड़के, कहा- हमें आपकी जरूरत नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री मंगलवार को देर शाम पटना के जलजमाव क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। नीतीश कुमार ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद रहे। मीडिया ने जब उनसे राजधानी में बाढ़ की स्थितियों पर सवाल किया तो वह भड़क गए। इस दौरान नीतीश ने पूछा कि क्या सिर्फ पटना के कुछ मोहल्लों में आई बाढ़ ही समस्या है। आप लोगों को जो मन में आए करिए, हमें आपकी कोई जरूरत नहीं है।

bihar CM Nitish kumar Fumes at question of floods, said What happened in America?
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने एक बेतुका बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि 'मैं पूछ रहा हूं कि देश और दुनिया के कितने हिस्सों में बाढ़ आई है? क्या पटना के कुछ हिस्सों में पानी ही एकमात्र समस्या है? क्या हुआ अमेरिका में?' उन्होंने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा बताया और कहा कि कई बार सूखे की स्थिति होती है, जबकि अन्य समय में राज्य में भारी बारिश होती है। इस दौरान नीतीश ने कहा कि बाढ़ के हालात बनने के एक दिन बाद ही हमनें राज्य में जरूरी इंतजाम कर दिए थे।

बाढ़ के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्होंने कहा, 'जिस दिन बाढ़ की स्थिति पैदा हुई, हमने जरूरी इंतजाम करना शुरू कर दिया। राहत का काम चल रहा है। बाढ़ के पानी को बाहर निकालने के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना के जिन इलाकों में पानी जमा है, वह शहर के विस्तार के समय ही बना है। वह लो लाइन इलाका है। वर्षों पहले भी इन क्षेत्रों में जलजमाव हुआ था। पांच दिनों में लगातार बारिश हुयी, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी। इस बार जिसदिन से वर्षा आई है, उसी समय से हमलोगों ने सभी को एलर्ट किया है।

मुख्यमंत्री ने जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पटना के कई इलाकों में राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टैंकरों से जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+