Nitish Kumar Death Threat: बिहार के CM को गुजरात से मिली धमकी, दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट

Nitish Kumar Death Threat: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुजरात से धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश को धमकी के बाद दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है। एक आरोपी अरेस्ट हुआ है। जानिए पूरा मामला

Nitish Kumar Death Threat

Nitish Kumar Death Threat: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुजरात से जान मारने की धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है। इस रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया है। नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से बेहद कामयाब माने जाते हैं और हाल ही में उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया है। नीतीश की प्रधानमंत्री पद की कथित महत्वाकांक्षा और उनके बगावती तेवर को देखते हुए लोक सभा चुनाव 2024 काफी रोचक माने जा रहे हैं।

सूरत से गिरफ्तार हुआ आरोपी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी मामले में आरोपी गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को पटना पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।

नीतीश को WhatsApp पर मिली धमकी

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से उजागर नहीं की गई है।

गुजरात पहुंची बिहार पुलिस की टीम

बिहार पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के लिए पटना से भी टीम सूरत पहुंची है। नीतीश को धमकी मामले में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सूरत के लस्काना से गिरफ्तार किए गए अंकित कुमार मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। अंकित पर धमकी भरा कॉल करने का आरोप लगा है। बिहार और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को "उड़ाने" की धमकी देने के आरोप में 28 वर्षीय अंकित को गिरफ्तार किया।

20 मार्च को पटना में शिकायत

अंकित कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया, संदिग्ध आरोपी गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। धमकी के बारे में 20 मार्च को पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। आरोपी बिहार के वैशाली जिले का मूल निवासी है। उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए सूरत की अदालत में पेश कर बिहार लाया जाएगा।

Recommended Video

    Bihar Poster War : JDU के तीर से PM Modi को निशाना, Nitish Kumar का क्या है प्लान? | वनइंडिया हिंदी

    सात साल पहले भी गिरफ्तारी

    गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2018 में प्रमोद कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया था। सीएम नीतीश कुमार को 2015 में एक एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+