राहुल गांधी के बाद केजरीवाल से बिहार के CM नीतीश की मुलाकात, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

आम चुनाव 2024 से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिश सभी विपक्षी दलों को एकमंच पर लाने की है। जिसको लेकर बुधवार बिहार के दोनों नेताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

Nitish and Tejashwi meets Kejriwal

Bihar CM Nitish meets Kejriwal: अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर महागठबंधन सक्रिय हो गया है। सभी विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर तेजी से बैठकों का दौर चल रहा है। हाल ही में राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने लगातार बैठकें कर कई विपक्षी दलों को साथ लाने का दावा किया था। वहीं अब बिहार के बड़े नेता इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर राहुल गांधी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुलाकात की थी। बुधवार को इन दोनों नेताओं ने दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

बुधवार शाम बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर नीतीश कुमार ने कहा विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। इसके लिए सबसे बात हो चुकी है। उन्होंने कहा के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी उनकी मुलाकात हुई है। सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष की एकता के लिए हम सब एक साथ आने के लिए तैयार हो रहे हैं।

वहीं सीएम इस मुलाकात को लेकर अरविंज केजरीवाल ने कहा, "आजादी के बाद यह देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है और सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर सरकार को सत्ता में बदलना जरूरी है। हम नीतीश कुमार की पहल के साथ हैं।" दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार इस वक्त सरकार में है। अभी बहुत सारे सवाल है लेकिन धीरे-धीरे उन सभी का जवाब दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ सभी दलों को मिलकर रहने की आवश्यकता है।

Recommended Video

      Congress MLA Divya Maderna पर हमला, Sachin Pilot ने की घोर निंदा | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+