ठोकर खाकर सीएम बन गया अगली ठोकर में पीएम बन जाउंगा!
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आज कहा कि मैं तो ठोकर ठोकर खाते-खाते मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि मैं अब प्रधानमंत्री बनने की चाहत रखता हूं। ऐसे ही ठोकर खाते हुए प्रधानमंत्री बन जाउंगा।

मुख्यमंत्री मांझी श्रीकृष्ण मोमिरियल हॉल में विश्व शौचालय दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महादलित परिवार से होने के कारण बचपन से ही मैं ठोकर खाता रहा हूं। और अब ठोकर खाकर ही मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि कहीं यह ठोकर मुझे प्रधानमंत्री न बना दे।
मांझी ने महादलित परिवारों पर चर्चा करते हुए कहा कि महादलित होने के कारण कोई भी चाहता है ठोकर मार देता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिनों से अपने सवर्णों पर किए गए बयान पर चर्चा में बने हुए मुख्यमंत्री मांझी ने अपनी उम्मीदों का इजहार अपने भाषण में कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications