लालू के दोनों बेटों से भी गरीब हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना। बिहार में आज नये साल के मौके पर सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। लेकिन इसमें सबसे चौंकाने वाली जो बात सामने आयी है उस हिसाब से बिहार के मुख्यमंत्री लालू के बेटे से भी गरीब है।

जो संपत्ति मंत्रियों ने सार्वजनिक की है उसके अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव से कहीं कम है।
ताजा ब्योरे के अनुसार नीतीश कुमार के पास एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार सहित कुल चल और अचल संपत्ति 1897634 रुपए के साथ 40566 रुपए नगद है।
वहीं अगर नीतीश की तुलना लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप से की जाए तो ये दोनों नेता नीतीश से अमीर हैं। नीतीश कुमार के पास एक लैपटॉप, कंप्यूटर, एसी, ट्रेडमिल, वाशिंग मशीन, माइक्रावेव अवन सहित कुछ अन्य सामान है।
तेज प्रताप के पास जहां बीएमडब्ल्यू कार है, जिसकी कीमत 2943097 रुपए और 154600 रुएप की एक बाईक है। इसके अलावा 456046 नगद रुपए सहित कुल चल अचल संपत्ति 7927500 रुपए है। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी के पास 2255722 रुपए की चल व 9152500 रुपए की अचल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications