बिहार बोर्ड में भी मिलेंगे अच्छे नंबर, किया जा रहा है ये उपाय

पटना। बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जाना अब तय हो गया है। परीक्षा पैटर्न में बदलाव करके सीबीएसई की तर्ज पर बिहार बोर्ड के छात्रों की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सीबीएसई की तरह ही बिहार बोर्ड के छात्रों को भी अधिक नंबर मिल सकें। पैटर्न को बदले जाने पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मुहर लगाई है।

बिहार बोर्ड में भी मिलेंगे अच्छे नंबर, किया जा रहा ये उपाय

बिहार बोर्ड की परीक्षा में किए जा रहे बदलावों को अगले साल से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड में इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट बहुत ही खराब रहा है। इस परीक्षा में करीब 65 फीसदी छात्र फेल हो गए थे। इतना ही नहीं, मैट्रिक में भी ग्रेस मिलने के बावजूद सिर्फ 50 फीसदी छात्र ही उत्तीर्ण हो सके, बाकी 50 फीसदी छात्र फेल हो गए।

इसके बाद से ही बिहार बोर्ड पर काफी सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद अब बिहार बोर्ड के परीक्षा पैटर्न को ही बदलने का फैसला किया गया है। यहां यह जानना जरूरी है कि बिहार बोर्ड में मैट्रिक और इंटर को मिलाकर कुल 30 लाख से भी अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देते हैं। इसके अलावा मॉडल प्रश्न पत्र भी पहले से ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की योजना है, ताकि छात्र परीक्षा की तैयारी को अच्छे से कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+