बिहार: भाजपा एमएलसी सुनील कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह का मंगलवार शाम निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां एक हफ्ते से उनका इलाज हो रहा था। मंगलवार शाम उनको उनकी मौत हो गई। एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और कई नेताओं ने शोक जताया है।

bihar bjp mlc sunil kumar singh dies due to coronavirus in patna aaims

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में उनको हार्ट अटैर आने की बात कही है। मोदी ने लिखा- सुनील कुमार सिंह MLC दरभंगा COVID उपचार हेतु AIIMS पटना में भर्ती थे। हॉर्ट अटैक से मृत्यु हो गयी। हम सब लोग दुखी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सुनील सिंह की मौत पर लिखा- दरभंगा से विधान पार्षद सुनील सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अत्यंत मर्माहत हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक की इस घड़ी में परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें! जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी ट्वीट कर सुनील कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एमएलसी सुनील सिंह के निधन पर कहा, भाजपा के बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह जी के कोरोना से हुए असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। ॐ शान्ति।

बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या में हाल के दिनों में तेजी से बढोतरी हुई है। कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों की संख्या 27 हजार के पार जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अब 11 लाख के पार पहुंच गए हैं और 28084 लोगों की अब तक मौत इससे हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+