इस एग्जिट पोल में बिहार में फिर से 'नीतीश सरकार', BJP को मिल रहीं बंपर सीटें

इस एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है।

नई दिल्ली। तीसरे चरण के मतदान के साथ ही एक महीने से भी ज्यादा समय तक चला बिहार विधानसभा का चुनावी महासंग्राम खत्म हो गया है। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए थे, जिसके बाद अब 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। नतीजों से पहले ही एनडीए और महागठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को ही बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन, एक एग्जिट पोल ऐसा है, जिसमें एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है। सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल में एनडीए को महागठबंधन से ज्यादा सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    121 सीटों पर जीत सकता है एनडीए

    121 सीटों पर जीत सकता है एनडीए

    सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल में दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में भाजपा, जेडीयू, हम और वीआईपी के गठबंधन यानी एनडीए को 243 सीटों में से 121 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और आरजेडी का महागठबंधन बिहार की 105 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है। इनके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को 9 सीटें मिल सकती हैं। एक सीट मायावती की बीएसपी और 7 सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुईं नजर आ रही हैं।

    भाजपा को 72 सीटें मिलने का अनुमान

    भाजपा को 72 सीटें मिलने का अनुमान

    एग्जिट पोल में अलग-अलग दलों को लेकर भी आंकड़े जारी किए गए हैं। एनडीए को जिन 121 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है, उनमें भारतीय जनता पार्टी 72 और जेडीयू 42 सीटों पर जीत सकती है। इनके अलावा 4 सीटों पर वीआईपी और 2 सीटों पर जीतनराम मांझी की हम पार्टी जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। महागठबंधन को अनुमानित 105 सीटों में से 70 सीटें आरजेडी, 26 सीटें कांग्रेस और 9 सीटें वाम दलों के खाते में जा सकती हैं। इस तरह बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है।

    पहले चरण में एनडीए को 35 सीटों पर बढ़त

    पहले चरण में एनडीए को 35 सीटों पर बढ़त

    इसके अलावा सुदर्शन न्यूज ने बिहार में अलग-अलग चरण में हुए चुनाव को लेकर भी एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। इनमें 28 अक्टूबर को पहले चरण के तहत 71 सीटों पर हुए मतदान में महागठबंधन को 32 और एनडीए को 35 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं 3 सीटें एलजेपी और एक सीट बीएसपी के खाते में जाती हुई नजर आ रही है।

    दूसरे चरण में भी एनडीए का दबदबा

    दूसरे चरण में भी एनडीए का दबदबा

    दूसरे चरण में 94 सीटों पर हुए मतदान में एनडीए को 56 और महागठबंधन को 32 सीटों पर जीत मिल सकती है। एनडीए को मिलने वाली 56 सीटों में से भाजपा को 28, जेडीयू को 25 और वीआईपी को 3 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं महागठबंधन जिन 32 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ दिख रहा है, उनमें आरजेडी 21 और कांग्रेस 7 सीटें जीत सकती है। बची हुईं 4 सीटें वाम दलों को मिलती हुई नजर आ रही हैं। इस चरण में एलजेपी को 2 और अन्य दलों को 4 सीटें मिल सकती हैं।

    तीसरे चरण में 28 सीटें महागठबंधन को

    तीसरे चरण में 28 सीटें महागठबंधन को

    अब बात करते हैं बिहार चुनाव के अंतिम चरण की, जिसमें 78 सीटों पर मतदान हुआ। इन 78 सीटों में से 44 सीटों पर एनडीए और 28 सीटों पर महागठबंधन जीत सकता है। एनडीए को मिल रहीं 44 सीटों में से 24 पर भाजपा और 19 सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं। एक सीट वीआईपी को मिल सकती है। वहीं महागठबंधन की 28 सीटों में से 21 पर आरजेडी, 6 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर लेफ्ट जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है। तीसरे चरण के मतदान में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी 3 सीटों पर जीत सकती है। बची हुई 3 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+