बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय! कांग्रेस को मिल सकती हैं इतनी सीटें

बिहार चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है और सियासी दलों के बीच जीत की रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं। पहले चरण के मतदान के तहत बिहार में 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हालांकि बिहार एनडीए में अभी भी खींचतान जारी है और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि बिहार महागठबंधन के घटक दलों यानी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है।

कांग्रेस को दी जा सकती हैं 65-70 सीटें

कांग्रेस को दी जा सकती हैं 65-70 सीटें

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, महागठबंधन में तय किए गए फॉर्मूले के मुताबिक आरजेडी बिहार की 243 में से 140-150 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए 65 से 70 सीटें मिलने की संभावना है। इनके अलावा लेफ्ट पार्टियों को 20 से 22 सीटें दी जा सकती हैं। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि कांग्रेस ने महागठबंधन में अपने लिए 'सम्मानजनक' सीटों की मांग की है। वहीं, आरजेडी ने साफ तौर पर कहा कि वो गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिएं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Congress को लेकर क्यों सख्त हो गए हैं RJD के तेवर ? जानिए | वनइंडिया हिंदी
    पिछले चुनाव में क्या था आरजेडी और कांग्रेस का हाल

    पिछले चुनाव में क्या था आरजेडी और कांग्रेस का हाल

    आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) भी महागठबंधन का हिस्सा थी। उस समय कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए 41 सीटें दी गई थी और उसने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। आरजेडी के हिस्से में 101 सीटें गईं और उसने 80 सीटों पर जीत का परचम लहराया। वहीं, कुछ समय पहले तक महागठबंधन में शामिल रहे आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती से गठबंधन किया है।

    शनिवार को चिराग कर सकते हैं बड़ा ऐलान

    शनिवार को चिराग कर सकते हैं बड़ा ऐलान

    वहीं, दूसरी तरफ बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दो दिन पहले ही दिल्ली में बिहार भाजपा के नेताओं की बैठक हुई थी और उस बैठक के बाद पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बयान दिया था कि विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भूपेंद्र यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि बिहार में जेडीयू, भाजपा और एलजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि शनिवार को चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है और माना जा रहा है कि बैठक के बाद वो कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

    बिहार में 10 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

    बिहार में 10 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

    गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में तीर चरण के तहत मतदान होगा। इनमें पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को है। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस बार के चुनाव में इलेक्शन कमीशन ने कई बदलाव भी किए हैं। चुनाव आयोग ने जहां इस बार वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाते हुए शाम 6 बजे तक मतदान कराने के निर्देश दिए हैं, तो वहीं पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या भी 1000 तय कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+