Bihar Assembly Elections 2020: खुद को बिहारी कहने वाले लव सिन्हा ने शेयर की ये फोटो, कहा- 'मां के आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं'
पटना। मशहूर फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे लव सिन्हा को सियासी पिच पर उतारा है, 37 वर्षीय लव सिन्हा पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र के तहत प्रतिष्ठित बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जहां आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसे भरने से पहले लव ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उनके चरण छूकर अपना पर्चा दाखिल किया।
Recommended Video

'मां का आशीर्वाद लिए बिना कोई कदम नहीं लेना चाहिए'
इससे पहले उन्होंने अपनी और अपने मां की एक फोटो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि 'चुनाव 2020: मां का आशीर्वाद लिए बिना कोई कदम नहीं लेना चाहिए, बचपन से अपने पिताजी से जो सीखने को मिला, और जो अनुभव प्राप्त किया हर चुनाव मैं मेहनत करके, शायद वो आज के लिए ही था। मैं @INCIndia और महागठबंधन के प्रत्येक वरिष्ठ नेता का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।'

'मैंने किसी से कुछ नहीं मांगा,काम बोलता है'
अपना नामांकन दाखिल करने के बाद लव सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी शुरु से ही राजनीति में दिलचस्पी थी, वो अपने पापा के साथ साल 2009 से ही चुनाव प्रचार के लिए आते थे, कांग्रेस ने ये सब नोटिस किया होगा, मैंने किसी से कुछ नहीं मांगा, काम बोलता है, पार्टी ने सोचा होगा कि जो बेटा अपने पिता के लिए इतनी मेहनत कर सकता है, वो भला खुद के लिए कितना करेगा, यही सब सोचकर उन्होंने मुझे इस सीट के लिए काबिल समझा और आज मैं यहां पर हूं।

बाहरी नहीं, बिहारी हूं: लव सिन्हा
जब लव सिन्हा से ये पूछा गया कि यहां के स्थानीय नेता इस बात से काफी नाराज हैं कि आपको कांग्रेस ने टिकट दिया है, क्योंकि आप यहां नहीं बल्कि मुंबई में रहते हैं, आप तो बाहरी हैं, जिस पर लव ने कहा कि ये सिर्फ खोखली बातें हैं, कोई नाराज नहीं हैं, मैं जन्म से बिहारी हूं, बाहरी नहीं, आपको बता दें कि नामांकन के दौरान मां पूनम अपने बेटे लव के साथ थीं।

कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं: शत्रुघ्न सिन्हा
मालूम हो कि लव सिन्हा की तरह उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी लव को टिकट दिए जाने के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने अपने बेटे को शुभकामनाएं भी दी हैं। मालूम हो कि पटना साहिब सीट से ही 2009 और 2014 में दो बार भाजपा के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा के लिए चुने गए थे।
10 नवंबर को होगी मतगणना
गौरतलब है कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने तीन चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है , पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा, जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications