Lokniti-CSDS Opinion Poll: बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार, महागठबंधन का हो सकता है बुरा हाल

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ गिनती के दिन बचे हैं। क्‍या बिहार में एनडीए की फिर वापसी होगी या फिर लालू के लाल करेंगे कमाल? इसी को लेकर ओपिनियन पोल लोगों के बीच आ रहा है। लोकनीति और सीएसडीएस ने सर्वे कर बिहार का मूड जाना है। तो आइए आपको इस सर्वे के माध्‍यम से बिहार की सियासी बयार के बारे में बताते हैं।

Bihar Assembly Elections 2020: लोकनीति-सीएसडीएस सर्वे में जानिए बिहार की जानता का मूड

सर्वे में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री के रूप में पहली पसंद हैं। उन्‍हें 31 फीसदी लोगों ने पंसद किया है। वहीं आरजेडी के नेता तेजस्‍वी यादव को 27 फीसदी लोगों ने पसंद किया है और सीएम पद के लिए वो दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एलजेपी चीफ चिराग पासवान 5 फीसदी के साथ तीसरे और बीजेपी नेता सुशील मोदी 4 फीसदी लोगों की पसंद के साथ चौथे पर हैं। इस ओपिनियन पोल में 37 विधानसभा सीटों के 148 बूथों पर सर्वे किया गया।

10 अक्‍टूबर से 17 अक्‍टूबर के बीच लोकनीति-सीएसडीएस ने 3731 लोगों से बात की। इसमें 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। सर्वे में 52 % लोग नीतीश सरकार के काम से संतुष्ट हैं। जबकि 44 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं। सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की गई कि बिहार चुनाव का मुद्दा क्‍या होगा।

सर्वे में लोगों ने बताया कि बिहार में चुनाव का मुद्दा हर बार की तरह इस बार भी विकास ही रहेगा। हालांकि लोगों को बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और गरीबी का भी विकल्‍प दिया गया। 29 फीसदी लोगों ने माना कि विकास चुनावी मुद्दा होना चाहिए। जबकि 20 फीसदी बेरोजगारी, 11 फीसदी महंगाई, 6 फीसदी गरीबी और 7 फीसदी लोगों ने शिक्षा को चुनावी मुद्दा माना।

एनडीए को स्‍पष्‍ट बहुमत, महागठबंधन को मिलेगी 100 से भी कम सीटें

लोकनीति-सीएसडीएस सर्वे में बिहार में एनडीए स्‍पष्‍ट बहुमत सरकार बनाती दिख रही है। अनुमान है कि एनडीए को 133-143 सीटें मिलेंगी। वहीं महागठबंधन को 88-98 सीट, एलजेपी को 2-6 सीट और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+