बिहार चुनाव: RJD के गढ़ राघोपुर से तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, यहां से जीत चुके हैं लालू-राबड़ी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज अपनी पुरानी सीट राघोपुर से नामांकन भरा है। इससे पहले वह 2015 में भी यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। बुधवार को प्रत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार की जनता से किए वादे दोहराए। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट मीटिंग में पहला हस्ताक्षर 10 लाख नौजवानों को स्थायी रोजगार देने के लिए होगा।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav ने राघोपुर सीट से किया नामांकन | वनइंडिया हिंदी
    Bihar assembly election RJD leader Tejashwi Yadav filed nomination for Raghopur seat

    गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ सप्ताह ही बचे हैं ऐसे में रानीतिक पार्टियों का जनता से वादों का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नामांकन से पहले युवाओं को रोजगार और समान काम समान वेतन के लकर शिक्षकों की मांगो को पूरा करने का वादा किया। तेजस्वी ने कहा, आज मैं राघोपुर से नामांकन भरने जा रहा हूं, राघोपुर की जनता ने हमेशा हम लोगों का साथ दिया।

    यह भी पढ़ें: गृह राज्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- 'RJD की सरकार बनी तो बिहार में पनाह लेंगे कश्मीर के आतंकी'

    उन्होंने आगे कहा, राघोपुर की जनता हमें एक बार फिर जीताने का काम करेगी। हमारी सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट मीटिंग में पहला हस्ताक्षर 10 लाख नौजवानों को स्थायी रोजगार देने के लिए होगा। दूसरी बात ये है कि समान काम समान वेतन की जो मांग नियोजित शिक्षकों लंबे समय कर रही है उनको मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनते ही हम उनकी मांगे पूरी करेंगे।

    बता दें कि राघोपुर विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में सबसे अहम मानी जाती है, इसका साथ ही इसे आरजेडी का गढ़ भी माना जाता रहा है। राघोपुर सीट पहली बार चर्चा में तब आई थी जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने साल 1995 में पहली बार यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी यहां से चुनाव जीता और विधायक बनीं। 2010 तक से यह सीट आरजेडी के कब्जे में थी लेकिन इसी वर्ष जेडीयू के सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराकर यह सीट अपने नाम कर ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+