Poll of the Polls: जानें किसकी बन सकती है बिहार में सरकार

नई दिल्ली। बिहार में तीन चरणों में हुआ विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गया। तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त हो गई। 10 नवंबर को नीतीजे आएंगे। चुनाव के तुरंत बाद एग्जिट पोल जारी किए जाने की परंपरा रही है। आज कई समाचार चैनल और एजेंसियां अपने सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। शाम 6 बजे से बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ गए।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    Bihar assembly election 2020 Exit Polls all updates

    टाइम्स नाउ सी वोटर:

    टाइम्स नाउ सी वोटर ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। टाइम्स नाउ के पोल्स के मुताबिक बिहार में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 116 सीटे,यूपीए को 120 सीटें , एलजेपी के 1 सीट और अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं। सर्वे के मुताबिक एनडीए को 37.70 प्रतिशत वोट मिले हैं तो वहीं महागठबंधन यानी आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों को 36.30 प्रतिशत मत मिले हैं। वहीं एलजेपी को 8.50 प्रतिशत और अन्य को 17.50 प्रतिशत मत मिले हैं। टाइम्स नाउ और सीवोटर के सर्वे में एनडीए के दलों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे 70 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं जेडीयू को 42, हम को 2 और वीआईपी को 2 सीटें मिल रही हैं। वहीं महागठबंधन में सबसे बड़ा दल आरजेडी है और इसे 85 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 25 और लेफ्ट दलों को 10 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है।

    जन की बात और रिपब्लिक भारत:
    जन की बात और रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक बिहार में तेजस्वी यादव के महागबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। रिपब्लिक भारत ने अपने सर्वे में एनडीए को 91-117, महागठबंधन को 138-118, अन्य को 6-3 सीटें दी है। अगर बात पार्टियों की करें तो 'जन की बात' ने बीजेपी को 60-75 सीटें दी हैं। वहीं जेडीयू को 31-42, राजद को 91-73 और कांग्रेस को 30-24 सीटें दी हैं। R Bharat-जन की बात सर्वे, चिराग ने 25 सीटों पर JDU को पहुंचाया नुकसान रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल में बड़ी बात सामने आई है। बिहार चुनाव में एनडीए से चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। R Bharat और जन की बात के सर्वे में NDA को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है।

    एबीपी न्यूज- सीवोटर:

    एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे में NDA को 104-128, महागठबंधन को 108-131 सीटें एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में एनडीए गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें जा रही हैं। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एलजेपी को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है। बीपी एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को अनुमानित 104 से 128 सीटों में से जेडीयू को 38 से 46 सीटें और भाजपा को 66 से 74 सीटें मिल सकती हैं। वहीं वीआई को 0 से 4 और जीतन राम मांझी की हम को भी 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को जो 108 से 131 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं, उनमें 81 से 89 सीटें आरजेडी और कांग्रेस को 21 से 29 सीटें मिल सकती हैं। इनके अलावा 6 से 13 सीटें लेफ्ट पार्टियों के खाते में जा सकती हैं।

    TV9 भारतवर्ष Exit Poll

    महागठबंधन को 115 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए के खाते में 110-120 सीटें जा रही हैं। वहीं एलजेपी को 3-5 और अन्य के खाते में 10-15 सीटें जाने का अनुमान है। पहले चरण की 71 सीटों में से NDA को 30 और महागठबंधन को 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं एक सीट अन्य के खाते में जा रही है। दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसमें से 50 सीटों पर NDA की जीत होती दिख रही है। वहीं महागठबंधन को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 4 सीटें जा रही हैं। तीसरे चरण की 78 सीटों में से 40 पर महागठबंधन जीतते हुए दिख रही है। वहीं NDA 30 सीटों पर जीत रही है। 8 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।

    किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें
    बीजेपी- 70 से 75
    आरजेडी- 90 से 95
    जेडीयू- 35 से 40
    कांग्रेस- 15 से 20
    एलजेपी- 3 से 5
    अन्य- 20 से 33

    न्यूज 24-सी वोटर

    न्यूज 24-सी वोटर के अनुसार भी महागठबंधन को एनडीए की तुलना में ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को 120 सीटें जबकि एनडीए को 116 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। चिराग पासवान की पार्टी को केवल 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है तो वहीं अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं।

    Today's Chanakya Exit Poll:

    बिहार में आज अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है। बिहार में 10 नवंबर को वोटों की काउंटिंग होगी। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को 180 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। वहीं बीजेपी और जेडीयू को 55 सीटें जबकि अन्य के खाते में 4 जाती दिख रही हैं। इस पोल के मुताबिक बिहार में तेजस्वी की सुनामी में बीजेपी और जेडीयू का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया

    इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। साथ ही नीतीश कुमार की सत्ता से विदाई तय नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 139 से 161 तक सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार, इस बार एनडीए सिर्फ 69 से 91 सीटों के बीच में सिमट सकती है। यानी नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए को चुनाव लड़ना भारी पड़ता दिख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+