TV9 Bihar Election Exit Poll: महागठबंधन से पिछड़ी NDA, चिराग को मिल रहीं इतनी सीटें
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार बिहार में सत्ता की सीधी लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच है, लेकिन लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान दावा कर रहे हैं कि वो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। इस बीच टीवी9 ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक बिहार की सत्ता महागठबंधन के पक्ष में जाती दिख रही है, हालांकि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं, अंतिम नतीजे 10 नवंबर का आएंगे।
Recommended Video

महागठबंधन को 125 सीटों का अनुमान
TV9 के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 115 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं लोजपा को 3-5 और अन्य के खाते में 10-15 सीटें जा सकती हैं। अगर ये एग्जिट पोल सही हुआ तो नीतीश कुमार की 15 साल पुरानी सत्ता चली जाएगी, क्योंकि बहुमत के लिए सिर्फ 122 सीटों की ही जरूरत है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?
एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में अकेले बीजेपी 70 से 75 सीटें जीत सकती है, लेकिन आरजेडी उससे आगे रहेगी। इस सर्वे में आरजेडी के खाते में 90-95 सीटें जाती दिख रही हैं, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ 15-20 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। इसके अलावा अकेले ताल ठोक रही एलजेपी को एग्जिट पोल में ही बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके खाते में सिर्फ 3-5 सीटें ही दिखाई दे रही हैं। वहीं निर्दलीय और अन्य छोटी पार्टियों को देखा जाए तो उनके खाते में 20-33 सीटें जा रही हैं।

2015 के चुनाव में क्या थे नतीजे?
2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (जेडीयू+आरजेडी+कांग्रेस) ने 178 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 58 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार सीएम बने। हालांकि, 2017 में वो महागठबंधन से अलग हो गए और NDA में शामिल हुए लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनका कब्जा कायम रहा। वो 15 साल से बिहार के सीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications