न्यूज 24-सी वोटर Exit Poll: महागठबंधन और NDA के बीच जबरदस्त टक्कर, जानें किसे मिल रहीं कितनी सीटें?

नई दिल्ली: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद होकर स्ट्रांग रूम में रखी गई है। शनिवार को तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद न्यूज 24-सी वोटर का एग्जिट पोल सामने आया। जिसमें महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर है, जबकि एलजेपी के लिए ये सर्वे भी काफी निराशाजनक है। हालांकि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं, अंतिम नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    poll

    न्यूज 24-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 120 सीटें पाता हुआ दिख रहा है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 122 है। वहीं नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए को 116 सीटें मिलते दिख रही हैं। ऐसे में देखा जाए तो दोनों पार्टियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। वहीं इस एग्जिट पोल में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को सिर्फ 1 सीट मिली है, जबकि अन्य दलों के खाते में 6 सीट गई है।

    ये थे 2015 में नतीजे
    2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (जेडीयू+आरजेडी+कांग्रेस) ने 178 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 58 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार सीएम बने। हालांकि, 2017 में वो महागठबंधन से अलग हो गए और NDA में शामिल हुए लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनका कब्जा कायम रहा। वो 15 साल से बिहार के सीएम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+