Bihar News: अधिकारियों की फिटनेस से सुदृढ़ होगा प्रशासन, 150 कृषि पदाधिकारियों ने लिया विशेष साहसिक प्रशिक्षण

बिहार के 150 कृषि अधिकारियों ने कृषि कार्यक्रमों में सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए शारीरिक और मानसिक लचीलापन, नेतृत्व और टीम वर्क को मजबूत करने हेतु नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी में सात दिवसीय एडवेंचर ट्रेनिंग में भाग लिया।

राज्य में प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों के शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार के 150 कृषि पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) में आयोजित सात दिवसीय विशेष साहसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

Bihar Officers Train at NIM Uttarkashi

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि एक सुदृढ़ प्रशासन के लिए अधिकारियों का मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त आत्मविश्वास और अनुभव का उपयोग अधिकारी किसानों की सेवा और कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में करेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें कृषि विभाग के सहायक निदेशक, उप निदेशक, उप सचिव और जिला कृषि पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और नेतृत्व कौशल का विकास करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने, टीम वर्क और निर्णय क्षमता को मजबूत करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिला। माना जा रहा है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिकारियों की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे वे अधिक ऊर्जा और दक्षता के साथ विभागीय लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+