बिहार: वैशाली में 13 लोगों पर तेजाब से हमला, 5 गिरफ्तार

पटना: बिहार में वैशाली जिले के दाउदनगर में बुधवार को एक परिवार द्वारा दूसरे परिवार के सदस्यों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। दो परिवार के बीच इस झगड़े में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई और फिर इसमें परिवार के सदस्य शामिल हो गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक परिवार ने दूसरे परिवार के सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया।

Bihar: acid attack in Vaishali, 13 people injured, 5 arrested

एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया है कि इस घटना में 13 लोग घायल हो गए जिसमें दो महिलाएं भी घायल हो गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। एक पीड़ित मनोज भगत ने कहा कि बलिंदर शर्मा, विनोद सिंह के बेटे और हीरा साका सहित लगभग पांच लोगों ने मेरे बड़े भाई की पिटाई की, जब वह इलाके में एक चाय की दुकान पर गया था।

जब हमने शोर सुना तो हम अपने भाई को बचाने के लिए वहां गए लेकिन लोगों ने हमें भी पीटना शुरू कर दिया। वे लकड़ी की छड़ें और अन्य चीजों से पिटाई की। जब हम भागने लगे, तो उन्होंने हम पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- धारा- 370: राहुल के बदले स्टैंड पर भड़के इमरान के मंत्री, बताया कन्फ्यूज्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+