बिहार: अस्पताल से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, तलाश में जुटी पुलिस
पटना। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कोशिशों में जुटी हुई हैं। दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है। वायरस के बढ़ते प्रभाव से लोग डरे हुए हैं। बिहार के दरभंगा जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले हैं। दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार सुबह वो अस्पताल से फरार हो गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड ले लाया जा रहा था, इसी दौरान वो वहां से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को दे दी है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कोरोना के दो संदिग्ध मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मरीज मधुबनी का रहने वाला था, जबकि दूसरी बच्ची नेपाल से आई थी। मरीज पिछले डेढ़ माह से सर्दी-बुखार से पीड़ित चल रहे थे। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इलाज के दौरान वो अस्पताल से फरार हो गया। अस्पताल ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को दे दी, जिसके बाद से मरीज के फरार होने की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया है।
Bihar: A suspected #COVID19 patient escaped from Darbhanga Medical College & Hospital, yesterday. Rajeev Ranjan, Medical Superintendent says, "Patient escaped while he was being taken to the isolation ward. We have informed police & district administration". (15.03.20) pic.twitter.com/X75Kll1zow
— ANI (@ANI) March 15, 2020












Click it and Unblock the Notifications