बेटी की डोली उठने से पहले उठ गई पिता की अर्थी
फूलवारी। फुलवारी शरीफ के नवादा गांव में एक किसान की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने कि खबर आ रही है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बताते चले कि किसान राज किशोर सिंह बुधवार देर रात अपने घर में सोए थे, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससॆ घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बेटी की डोली उठने से पहले उठ गई पिता की अर्थी
मृतक किसान की पुत्री प्रीति की शादी सात दिसंबर को होने वाली थी। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। वही मामले कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिवान एकराम ने कहा कि हत्या के कारणों का पता नहीं चला पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।













Click it and Unblock the Notifications