वाह रे बिहार: बिल्डर की दादागिरी, डीएसपी ने महिला को जड़ा थप्पड़, बवाल ही बवाल

पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार की राजधानी पटना मे एक बार फिर बिल्डर की दादागिरी देखने को मिली। पटना के एग्जिबिशन रोड के श्री राधा कृष्ण की जमीन पर कब्जा करने गए पाटलीपुत्र कंस्ट्रक्शन के बिल्डर अनिल सिंह की जमीन पर रहने वाले लोगों के बीच हिंसक झरप हो गयी। जिसमें कई लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले गया।

नीतीश कुमार का दावा, शराबबंदी से कम हुआ क्राइम

Bihar: 8 arrested after clash over land-grab bid in Patna

इस दौरान गुस्साये लोगों ने बिल्डर की गाड़ी और सड़क के किनारे खड़ी आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस तरह के हालात को देखते हुए लोगों ने गांधी मैदान थाने को सूचना दी हांलाकि सूचना मिलने के करीब 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

अब पटना से होकर गुजरेगी डबल-डेकर ट्रेन, प्रभु का तोहफा

-
-
-
-
-
-
-
-
-
पटना में डीएसपी ने महिला को जड़ा थप्पड़, बवाल..

पटना में डीएसपी ने महिला को जड़ा थप्पड़, बवाल..

-
-

लोगो का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस बिल्डरों के गुर्गे को पकड़ने की जगह लोगों को ही पकड़ने लगी उसने महिलाओं के साथ बदसलूकी की और हद तो तब हो गई जब डीएसपी टाउन कैलाश प्रसाद नेमें एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद माहौल और बिगड़ गया?

क्या है पुरा मामला

एक्जीबिशन रोड के उत्तरी छोर पर रामगुलाम चौक के समीप राधाकृष्ण मंदिर है। उससे सटे भूखंड पर बनी दुकान को लेकर स्थानीय दुकानदारों और बिल्डर अनिल कुमार के बीच विवाद चल रहा है। बिल्डर अनिल सिंह का एक प्लॉट पर दावा है, जिसे स्थानीय लोग खारिज करते हैं। स्थानीय लोग उक्त स्थल को मंदिर की जमीन बताते हैं।

लोगों की सूचना पर दो घंटे देर से मौके पर पहुंची पुलिस

इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए अनिल सिंह के नेतृत्व में उसके गुर्गे आए थे। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गांधी मैदान थाना पुलिस कितनी मुस्तैद है इसका अंदाज़ा आप इससे लगा सकते है की थाने से महज 200 मीटर दूर बीच सड़क रणक्षेत्र बना था। सुचना भी दी गई पर पुलिस को पहुचने में 2 घंटे से ज्यादा वक्त लग गया।

उसके बाद लोगों ने बिल्डर की गाड़ी फूंक दी। बिल्डर के गुर्गों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने लगे उसके बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान पूरे एक्जीबिशन रोड में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। इस घटना में 4 लोग जख्मी हो गए हैं। वही आम लोगो के भारी विरोध और अपनी खुली पोल को संभालने की कवायद के तहत पुलिस ने गांधी मैदान थाने में बिल्डर अनिल सिंह समेत उनके गुर्गो पर मामला दर्ज़ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+