बिहार: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से पांच बच्चों की मौत
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तालाब में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के गए 12 बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों की मौत हो गई। कुछ बच्चे अब भी लापता हैं। 5 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है।

यह हादसा भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मड़वा गांव के समीप हुआ। सभी मृतक कोरचक्का गांव के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहपुर प्रखंड के मड़वा गांव के पास पोखर में किशोरों की टोली शाम चार बजे गणेश जी के प्रतिमा विसर्जन करने गई थी।
वहां गहरे पानी में चले जाने के कारण एक-एक कर 12 किशोर डूब गए। स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से पांच बच्चों का शव बाहर निकाला गया। मरनेवाले बच्चों में राहुल, बिट्टू, सौरव, छोटू और निरंजन यादव शामिल हैं। सभी की उम्र 13 से 16 के बीच है। पुलिस इस घटना के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications