हाजीपुर में मिड-डे मील में गिरी छिपकली, 33 बच्चे बीमार

Mid Day meal
हाजीपुर। बिहार में एक बार फिर से मिड डे मील का खाना खाने से बच्चों के बीमार होने की खबर आयी है। खास बात यह है कि इस बार खाने में छिपकली गिरने की वजह से यह घटना हुई है। यह घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है।

शुक्रवार को मिड डे मील खाने से कम से कम 33 बच्चे बीमार हो गए हैं। बीमार बच्चों की स्थिति हालांकि खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, रसूलपुर गोरिगामा के बच्चों ने दोपहर में मध्याह्न् भोजन खाने के बाद पेट में दर्द की शिकायत की और उल्टी करने लगे। देखते ही देखते 33 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बीमार सभी बच्चों को तत्काल गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वैशाली के जिला शिक्षा अधिकारी शशिभूषण राय ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है कि स्कूल में बनाकर रखे गए खाने में छिपकली गिर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले, 11 जुलाई को सीवान जिले के सोनबरसा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी मध्याह्न् भोजन खाने से 25 बच्चे बीमार हो गए थे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 16 जुलाई को सारण जिले के धर्मसती गंडामन गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी। यही नहीं 16 अगस्त 2013 को भी वैशाली में ही ऐसी ही एक घटना में दो दर्जन बच्चे बीमार पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+