Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस ने दिया ऐसा काम, रोने लगीं राखी और अर्शी खान

Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस के 14वें सीजन में भी जमकर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, हालांकि कई मौके ऐसे भी आए जब कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार भी देखने को मिला। गुरुवार को प्रसारित होने वाला एपिसोड भी काफी दिलचस्प होगा, जहां आपको राखी और अर्शी रोते हुए दिखाई देंगी। इसका एक छोटा सा प्रोमो वीडियो कलर्स ने जारी किया है।

समान पैक करने को कहा

समान पैक करने को कहा

दरअसल विकास गुप्ता की तबीयत खराब हो गई है। शो के दौरान वो रोते हुए भी दिखाई दिए। इस बीच प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस घर के सभी सदस्यों को बुलाते हैं। इसके बाद उन्हें विकास का सामान स्टोर रूम में रखने को कहते हैं। ये बात सुनते ही सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं। उन्हें लग रहा है कि तबीयत खराब होने की वजह से विकास घर से बाहर हो जाएंगे। विकास के बाहर जाने की खबर सुनते ही राखी सावंत और अर्शी खान रोने लगती हैं।

ट्रीटमंट के लिए बाहर गए विकास

ट्रीटमंट के लिए बाहर गए विकास

बिग बॉस में कुछ समय पहले चैलेंजर के रुप में 6 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी, जिसके बाद विकास को घर से बाहर जाना पड़ा था, हालांकि बाद में दोबारा उनकी एंट्री हुई थी। पिछले हफ्ते जैस्मिन के बाहर होते ही विकास भी घर से गायब हो गए। सूत्रों की मुताबिक विकास की तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज करने के लिए घर गई थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिस वजह से उन्हें ट्रीटमेंट के लिए बाहर ले जाया गया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि ठीक होते ही विकास की घर में फिर से एंट्री होगी।

12 तारीख को भी रोई थीं राखी

आपको बता दें कि 12 जनवरी के एपिसोड में अली गोनी और राखी सावंत के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि राखी ने उन्हें और जैस्मीन के अलग होने के लिए प्रार्थना की थी और उसकी प्रार्थना का फल मिल गया है। अब आप (राखी) बस प्रार्थना करो मैं पहले घर छोड़ दूं क्योंकि मैं आपके रास्ते में बहुत सारे कांटे डालने जा रहा हूं। इसके बाद निक्की और अली ने राखी का जमकर मजाक उड़ाया। उस दौरान भी राखी रुबीनी के पास जाकर रोने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+